महिलाओं में बढ़ रहा है Period Underwear का क्रेज, जानें क्या होती है पीरियड पैंटी और कैसे करते हैं इस्तेमाल

Underwear: महिलाओं के उन मुश्किल दिनों को आसान बनाने के लिए मार्केट में ‘पीरियड पैंटी’ आ चुकी है। हालांकि अभी तक बहुत कम महिलाएं ही इसके बारे में जानती हैं। ‘पीरियड पैंटी’ महिलाओं के लिए बनाई गई एक ऐसी अंडरवियर है, जो माहवारी के दौरान पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप की तरह काम करती है। इसे महिलाएं पीरियड्स के दौरान पहनकर काफी कम्फर्टेबल महसूस कर सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या होती है ‘पीरियड अंडरवियर’ और कैसे करते हैं इसका इस्तेमाल और रख-रखाव।
क्या है पीरियड अंडरवियर ?
पीरियड अंडरवियर माहवारी के दौरान महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला अंडरवियर होता है। दुनिया भर की महिलाएं पीरियड के समय इसके कम्फर्टेबल होने की वजह से इसे बहुत पसंद कर रही हैं। पीरियड अंडरवियर को यूज करते समय महिलाएं पैड को अपने अंडरवियर में लगा सकती हैं। हालांकि यह अंडरवियर कीमत में थोड़ा महंगा जरूर होता है।
पीरियड अंडरवियर कैसे करता है काम-
माहवारी के दौरान पीरियड अंडरवियर लिक्विड पदार्थों को अवशोषित करता है, जो हैवी फ्लो वाली महिलाओं के लिए बिल्कुल बेस्ट है। महिलाएं इन्हें बिना पैड के भी यूज कर सकती हैं। इतना ही नहीं जो महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज या यूरिन लीक की समस्या से परेशान रहती हैं, वो भी इस अंडरवियर को बेफ्रिक होकर यूज कर सकती हैं। इसे यूज करने से उन्हें गीलेपन का अहसास नहीं होगा।
कैसे करते हैं पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल?
पीरियड अंडरवियर में लगे मुलायम कपड़े की वजह से महिलाओं को रैशेज आदि की समस्या नहीं होती। इस अंडरवियर में लिक्विड एब्जॉर्ब करने के लिए पहले से ही अंदर एक पैड लगा होता है, जो स्ट्रिप की मदद से टिका हुआ होता है। महिलाएं जरूरत पड़ने पर इस पैड को अंडरवियर से अलग भी कर सकती हैं। ध्यान रखें, हल्के और सामान्य पीरियड्स होने पर इन्हें नॉर्मल अंडरवियर की ही तरह यूज किया जा सकता है, जिससे लीकेज बिल्कुल नहीं होती है। इसके अलावा PAD के इधर-ऊधर होने का खतरा भी नहीं रहता। वहीं जिन महिलाओं को हैवी फ्लो की शिकायत रहती है वो पीरियड अंडरवियर के साथ ही पैड भी लगा सकती हैं, जो इन अंडरवियर के साथ ही उपलब्ध करवाए जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार पैड की तुलना में पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल आसान व फायदेमंद होता है।
पीरियड अंडरवियर के फायदे-
-पीरियड अंडरवियर आपके उन दिनों को आसान और कम्फर्टेबल बना सकती है।
-पीरियड अंडरवियर की मदद से आप पीरियड्स को दौरान आने वाली बदबू से भी बच सकते हैं।
-हैवी ब्लीडिंग की शिकायत करने वाली महिलाएं इसे यूज करके टेंशन फ्री होकर कहीं भी घूम सकती हैं।
-ट्रेवलिंग के लिए भी यह अंडरवियर अच्छा ऑप्शन है।
कैसे करें सफाई?
पीरियड अंडरवियर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। इस अंडरवियर में एक डिस्पोजेबल लगा हुआ होता है, जिसे आसानी से साफ किया जा सकता है। इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद अगर अच्छी तरह साफ किया जाता है तो व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होती। वहीं अगर साफ-सफाी का द्यान अच्छे से नहीं रखा जाता तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।