महाराष्ट्र से टकराया भयंकर तूफान ‘निसर्ग’

toofan

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान निसर्ग आज दोपहर से शाम तक मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग से टकरा सकता है। विभाग के अनुसार निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। यह अभी मुंबई से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। पिछले एक घंटे में 85 से 95 किलोमीटर से बढ़कर 90 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है। मुंबई में तूफान के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है और लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है। एनडीआरएफ ने 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है

इसे भी पढ़ें-  माधवनगर मेन बाजार में ट्रांसफार्मर के नीचे बना स्थाई कचरा घर, 24 घंटे बनी रहती है गंदगी