Site icon Yashbharat.com

महाराष्ट्र के भंडारा में अस्पताल के शिशु वार्ड में रात 2 बजे लगी आग, 10 मासूमों की मौत

09 01 2021 bhandara hospital fore

Bhandara hospital fire: महाराष्ट्र के भंडारा में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के जिला अस्पातल में बच्चे के वार्ड में आग लगने से 10 मासूमों की मौत हो गई। आग भंडारा जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रात 2 बजे लगी। अस्पताल के सिविल सर्जन प्रमोद खांडते ने बताया कि यूनिट से सात बच्चों को बचाया गया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद परिजन बेहाल हैं। कई लोगों ने अस्पताल में प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

Exit mobile version