katni

महाराणा प्रताप वार्ड को कटनी महापौर ने 1 करोड़ 60 लाख के विकास कार्य का दिया तोहफा

कटनी। महाराणा प्रताप वार्ड को कटनी महापौर ने 1 करोड 60 लाख के विकास कार्य का तोहफा दिया है।  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड 43 में महापौर प्रीति सूरी ने 1 करोड 60 लाख के विकास कार्य का तोहफा दिया।

महापौर प्रीति सूरी ने पीरबाबा से बिलहरी मोड तक बनने वाली सडक का स्थानीय पार्षद तुलसा गुलाब बेन से कराया भूमि पूजन
महापौर प्रीति सूरी ने 1 करोड 60 लाख की लागत से सडक के डामरीकरण कार्य का स्थानीय पार्षद तुलसा गुलाब बेन से भूमि पूजन कराया।

पीरबाबा से बिलहरी मोड तक डामरीकरण कार्य

महाराणा प्रताप वार्ड पीरबाबा से बिलहरी मोड तक डामरीकरण कार्य किया जायेगा।महापौर ने मौके निर्माण कंपनी ठेकेदार को दो टूक निर्देश दिये कि सडक निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी यह नगर की जनता का जनहितैषी कार्य है वे अचानक कभी भी निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचेगी।

इस मौके पर अवकाश जायसवाल सीमा श्रीवास्तव शकुन्तला सोनी जयनारायण निषाद पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक जुगल किशोर यादव, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल उपयंत्री जे.पी.बघेल राकेश द्विवेदी राजू परौहा गुड्डू तिवारी कोदू लाल बेन रमेश बेन शंभू बर्मन किशोरी साहू मुन्नी लाल आदिवासी उपस्थित रहे।

Back to top button