Latestदिल्‍ली

अजीबोगरीब परिस्थिति, महाभियोग को लेकर SC पहुंची कांग्रेस, जज ने कहा-CJI के पास जाइये

नई दिल्लीः राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग नोटिस खारिज किए जाने के खिलाफ विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। नायडू द्वारा नोटिस अस्वीकार करने के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए याचिका पेश की।

न्यायमूर्ति चेलामेश्वर ने कहा कि मास्टर ऑफ रोस्टर के संबंध में संविधान पीठ ने फैसला दिया है, ऐसे में याचिका प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखी जाए। इस पर सिब्बल ने कहा कि चूंकि महाभियोग नोटिस प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ था इसलिए कोई भी वरिष्ठतम न्यायाधीश याचिका को सूचीबद्ध करने का निर्देश दे सकता है।

Leave a Reply

Back to top button