महानगरी एक्सप्रेस में कल्याण से सवार होकर जलगांव में उतरे थे संदिग्ध
जबलपुर नगर संवाददाता। मुंबई से चल कर बनारस जाने वाली गाड़ी संख्या 1093महानगरी एक्सप्रेस के एसएलआर के अंदर घुस कर चोरी करने वाले आरोपी कल्याण से सवार हुये थे जो सुबह जलगांव में उतरे गये थे आधा दर्जन बदमाशों को अपनी-अपनी बोरियों में कुछ यात्रियों ने सामान भरते हुये भी देखा है किन्तु दहशत के कारण वे कुछ भी बोलने का साहस नहीं जुटा पाये ।
जब इस घटना की जानकारी आरपीएफ को लगी तो गाड़ी जबलपुर आते ही कोच को खुलवाने का प्रयास किया गया किन्तु उसको बदमाशों द्वारा अंदर से बंद कर दिया गया और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को मुंबई से चल कर बनारस जाने वाली उक्त गाड़ी के एसएलआर में चोरी की घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद गाड़ी जबलपुर पहुंचे पर आरपीएफ टीम द्वारा एसएलआर को खुलवाने का प्रयास किया गया था बल्कि इस कार्रवाई में गाड़ी अपने निर्धारित समय से कुछ लेट भी हुई थी।
जब उक्त कोच नहीं काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं खुला तो जबलपुर आरपीएफ गाड़ी में सवार होकर कटनी तक गई थी जिसने इस घटनाक्रम के संबंध में यात्रियों से पूछताछ की गई जिन्होंने आरपीएफ को बताया कि मुंंबई से गाड़ी रवाना होने के बाद कल्याण स्टेशन से कुछ युवक इसमें सवार हुये थे जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष की रही उनके द्वारा बोरियों मेंं सामान पैक करने के बाद उसकी सिलाई भी की गई और यह सभी जलगांव स्टेशन आने के पूर्व ही उतरने के लिये गेट के पास खड़े हो गये थे जैसे स्टेशन में गाड़ी के पहिये थमे कि यह सभी उतर कर भाग खड़े हुये।


