katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी-मैहर के बीच महाकौशल एक्सप्रेस का इंजन बांस की बल्लियों से टकराया, ड्राइवर घायल

कटनी। कटनी और मैहर के बीच एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। जबलपुर से नई दिल्ली जा रही महाकौशल एक्सप्रेस बांस की बल्लियों से टकरा गया। टक्कर से ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया। हादसा कटनी और मैहर के बीच हुआ। दरअसल विद्युत मंडल ने हाई टेंशन लाइन के लिए रेलवे लाइन के दोनो और बांस की बल्लियों का मचान बनाया था। तेज हवा चलने की वजह से बल्लियां ट्रेक पर गिर गई और उसी वक्त महाकौशल एक्सप्रेस वहां से गुजरी और ट्रेक पर गिरी हुई बल्लियों से टकरा गई।

railway%20track

महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर से चलकर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक जाती है। इस दौरान ट्रेन 961 किलोमीटर का सफर तय करती है और यात्रा में 17 घंटे का समय लेती है। इस दौरान ट्रेन सतना, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा स्टेशनों से गुजरती है।

track%20two

Leave a Reply

Back to top button