katniमध्यप्रदेश

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में होंगी विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

कटनी, उमरियापान। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के वेद विभाग के आचार्य एवं अध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रभारी प्रो. उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कल दिनांक 07.01.2021 से 12.01.2021 तक रजत जयन्ती वर्ष/वार्षिक समारोह/महर्षि जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय मुख्यालय करौंदी में गूगल मीट के माध्यम से विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रहीं हैं।

जिसमें वैदिक अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता, हिन्दी भाषण प्रतियोगिता, श्लोक पाठ प्रतियोगिता, संस्कृत निबंध प्रतियोगिता, हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मण्डल चक्र निर्माण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, लोकनृत्य प्रतियोगिता एवं योगासन प्रतियोगिता इत्यादि आकर्षण के मुख्य केन्द्र रहेंगें।

सांस्कृतिक सचिव श्रीमती माधुरी गर्ग, सह सांस्कृतिक सचिव ज्योति जाटव, सह सांस्कृतिक सचिव राजेश शर्मा ने छात्र/छात्राओं से समस्त प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। सभी छात्र/छात्राओं को गूगल मीट की लिंक एक दिन पूर्व उनके व्हाट्स-अप गु्रप में प्रेषित की जायेगी। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले छात्र गूगल मीट की लिंक से जुड़कर प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता प्रदान कर सकेंगें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम