#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDमध्यप्रदेश

मर्यादा भूले कांग्रेस नेता,BJP महिला सांसद के खिलाफ बोले- ‘वह ठीक माल नहीं’

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का एक विवादित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीधी की वर्तमान महिला सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
मर्यादा भूले कांग्रेस नेता, महिला सांसद के खिलाफ बोले- ‘वह ठीक माल नहीं’
वायरल वीडियो में अजय सिंह सीधी सांसद रीति पाठक को ‘माल’ कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो सीधी के बेडोर गांव का है, जहां अजय सिंह (राहुल भैय्या) एक सभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी और सीधी से वर्तमान सांसद रीति सिंह के खिलाफ बयानबाजी करते-करते महिला सांसद को ‘माल’ कहकर बुलाते दिखाई दे रहे हैं.

जनसभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह कहते हैं कि ‘रीति पाठक पिछे चुनाव में मोदी हवा में सांसद तो बन गईं, लेकिन सांसद बनने के बाद वह न तो वह अपनों के बीच वापस लौटीं और न ही कभी लौटेंगी. उनको आजमाने के बाद पता चला कि वह ठीक माल नहीं हैं.’ वहीं अजय सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद सियासी माहौल गर्माने लगा है. वहीं वीडियो वायरल होने पर सांसद रीति पाठक का कहना है कि ‘अजय सिंह बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते, क्योंकि उन्हें उनके घर से संस्कार मिले ही नहीं हैं.’

Leave a Reply

Back to top button