Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

मराठा आरक्षण आंदोलनः मुंबई बंद के दौरान हिंसा, बसों पर पथराव

09 44 138387840martha ll
महाराष्ट्र बंद का ज्यादा असर औरंगाबाद और आसपास के जिलों में देखने को मिला जहां सोमवार को आरक्षण के पक्ष में निकाले गए मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। राजनीतिक तौर पर प्रभावशाली मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का मामला बेहद विवादास्पद मुद्दा है। राज्य की आबादी में करीब 30 फीसदी मराठा हैं। समुदाय के नेता अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में रैलियां निकाल चुके हैं। पिछले साल मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया था। 27 वर्षीय काकासाहब शिंदे औरंगाबाद में एक पुल से गोदावरी नदी में कूद गया था। उसे नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
09 45 039303840mumbai band ll
शिवसेना सांसद पर फूटा प्रदर्शनकारियों का गुस्सा
शिवसेना सांसद चंद्रकांत खेरे को उस समय प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा जब वे शिंदे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औरंगाबाद के कायगांव गए थे। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। उन्हें स्थान छोड़ना पड़ा। पुलिस ने बताया कि सांसद की गाड़ी पर भी पथराव हुआ है। औरंगाबाद नगर निगम की आम सभा ने शिंदे के परिवार को 10 लाख रुपए देने का फैसला किया है। इस बैठक में मराठा समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 16 प्रतिशत आरक्षण मांगने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सांगली में राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार ने जो भी उसके बस में था किया अब इस मामले पर अदालत फैसला करेगी। मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक रविन्द्र पाटिल ने कहा, ‘‘जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मराठा समुदाय से माफी नहीं मांग लेते हम अपना प्रर्दशन जारी रखेंगे। हम औरंगाबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में बंद रखेंगे।’’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply