मध्यप्रदेश
मप्र हाईकोर्ट में 5 न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, 37 हुई जजों की संख्या

ये हैं 5 नए जज
बता दें कि जिन नए जजों की नियुक्ति हुई, उनमें राज्य सरकार के वर्तमान उपमहाधिवक्ता और जबलपुर निवासी संजय द्विवेदी, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद फहीम अनवर के अलावा मप्र उच्च न्यायिक सेवा के तीन न्यायिक अधिकारी अखिल कुमार श्रीवास्तव, बृजकिशोर श्रीवास्तव और राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। अखिल कुमार श्रीवास्तव मुख्यपीठ जबलपुर में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। बृजकिशोर श्रीवास्तव उज्जैन और राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव छतरपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।

Related Articles

सुप्रीम कोर्ट ने 27 मार्च को दी थी स्वीकृति
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मार्च को सभी के नामों पर स्वीकृति दी थी। केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद चार जून को राष्ट्रपति ने पांचों की नियुक्ति के वारंट जारी किए थे। पहले आठ जून को शपथ ग्रहण समारोह होना था। लेकिन, ग्रीष्मावकाश के चलते चीफ जस्टिस की अनुपस्थिति की वजह से इसे स्थगित किया गया था।
17 पद अभी भी खाली
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। वर्तमान में 31 न्यायाधीश हैं। जबकि 22 पद खाली थे। पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद जजों की संख्या 36 हो गई है।
जबलपुर :