Latest
मनमोहन मुद्दे पर दोनाे सदनों में हंगामा, कार्यवाही बाधित

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाये गये आरोप को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने आज संसद के दोनों सदनों मेें जबर्दस्त हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुयी और दोनों सदनों में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका।
कांग्रेस की मांग है कि इस आरोप के लिये श्री मोदी को माफी मांगनी चाहिये।
दोनों सदनों में कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस सदस्यों ने ‘प्रधानमंत्री माफी मांगें’ के नारे लगाने के नारे लगाने लगे जिससे हंगामा शुरु हो गया।









