Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में जरूरी सरकारी पद भरेगी सरकार-CM शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार सभी जरूरी सरकारी पद भरेगी। यह घोषणा मंगलवार को उन्होंने स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के प्रशिक्षणार्थियों को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए की। कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी वर्चुअल रूप से जुड़े थे जिनसे मुख्यमंत्री ने संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए तीन दिन में व्यवसाय शुरू करने की सुविधा दी गई है। साथ ही कौशल उन्न्यन, व्यवसायिक प्रशिक्षण, ऋण की गारंटी और ब्याज पर अनुदान की सुविधा भी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर आपके साथ है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित होकर व्यवस्थित रूप से परिश्रम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कालेज स्तर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण के नवाचार से मध्य प्रदेश की पूरे देश में अलग पहचान बनेगी। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन भी उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम