मध्‍यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और शराब पर बढ़ाया पांच फीसदी वैट, आज मध्यरात्रि से लागू

petrol pump

भोपाल। महंगाई की मार झेल रही जनता पर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट (वेल्यू एडेड टैक्स) बढ़ाकर और दबाव बढ़ा दिया है।

शुक्रवार रात बारह बजे से प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और शराब पर पांच-पांच फीसदी वैट टैक्स बढ़ जाएगा। इससे प्रति लीटर औसत पेट्रोल दो रुपए 91 पैसे और डीजल दो रुपए 86 पैसे महंगा हो जाएगा। सरकार को इस कदम से महीने में 225 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक संसाधनों की जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया है। अब प्रदेश में पेट्रोल पर प्रति लीटर वैट 28 से बढ़कर 33 प्रतिशत हो जाएगा।

वहीं, डीजल पर वैट 18 की जगह 23 प्रतिशत की दर से वसूला जाएगा। शराब पर वैट पांच से बढ़ाकर दस प्रतिशत किया गया है। गौरतलब है कि इसके पहले सात जुलाई को पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार ने दो-दो और राज्य सरकार ने दो-दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था।

इसे भी पढ़ें-  शहर में पार्किंग के लिए जगह नहीं, कोतवाली थाने का परिसर बैरिकेडिंग लगाकर बंद! त्योहारों की भीड़ में आम जनता आखिर कहां खड़े करे वाहन? देशभक्ति और जनसेवा का संकल्प लेकर काम करने वाली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल, खाली पड़े थाना परिसर का उपयोग आम नागरिकों के लिए क्यों नहीं?

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श