Latest

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी कोरोना पॉजिटिव

यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटि

भोपाल। धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाकर राजनीतिक रैलियां कर रही शिवराज सिंह सरकार के मंत्री एक के बाद एक संक्रमित होते जा रहे हैं। ।

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए डॉक्टर प्रभु राम चौधरी खुद संक्रमित पाए गए हैं।

रविवार दोपहर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वयं इस जानकारी को साझा किया *मंत्री चौधरी ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील भी की है।

वे पिछले दिन तक सांची में आमजन और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहे थे ।

ज्ञात हो कि तीन दिन पहले सांची जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जनपद अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री के साथ लगातार दौरे कर रहे थे।

जनपद अध्यक्ष के पॉजिटिव आने के बाद भी मंत्री डॉ चौधरी तीन दिन से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच जाते रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम