FEATUREDमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा में 16 को हो सकता है फ्लोरटेस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में 16 मार्च अर्थात सोमवार के दिन  कमलनाथ सरकार को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की अल्पमत की शिकायत के बाद राज्यपाल लालजी टंडन आज देर रात या कल सुबह सचिवालय को विधानसभा में फ्लोरटेस्ट करने के लिए कह सकते हैं।

संविधान के जानकारों से बातचीत के बाद राज्यपाल यह फैसला ले सकते हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने अभिभाषण के पहले फ्लोरटेस्ट की मांग की थी। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा 6 कांग्रेस मंत्रियों विधायक के इस्तीफे मंजूर करने के बाद भाजपा ने सरकार को अल्पमत में होने की बात दोहराई है।

माना जा रहा है कि राज्यपाल अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग कर कमलनाथ सरकार को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले फ्लोर टेस्ट के लिए आदेशित कर सकते हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम