मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर फंसा पेंच, नरोत्तम के अचानक पहुंचने से लग रहीं अटकलें
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम का दिल्ली दौरा आज भी जारी है।
इस बीच देर शाम प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दिल्ली पहुंचने से तमाम अटकलें लगने लगीं। चर्चा तो यहां तक है कि कहीं शिवराज की कुर्सी पर तो खतरा नहीं, बहरहाल भाजपा सूत्र ऐसी अटकलों को खरिज कर रहे हैं।
सीएम शिवराज के साथ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, सन्गठन महामंत्री सुहास भगत, तथा बाद में नरोत्तम मिश्रा भी पहुंच गए। कल रात तथा आज दिन भर गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा बाद में पीएम मोदी से मुलाकात की।
यही नहीं शिवराजसिंह राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिले। सूत्रों के अनुसार अब नए सिरे से सम्भावित नामों पर विचार के बाद कल 30 जून को सीएम भोपाल लौटेंगे फिर एक जुलाई को मंत्रिमंडल का गठन और शपथ समारोह हो सकता है।

