#MP Vidhansabha ElectionsLatest

मध्यप्रदेश में बराबरी की ओर बढ़ती कांग्रेस 11 सीट पर आगे 15 पर भाजपा

LIVE MP By Election Result 2020: भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव की मतगणना आरंभ हो गई है। नतीजों को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर की जा रही है। आरंभिक रुझानों में भाजपा के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। फिर चला प्रदेश में कमल फूल का जादू। पंजा छोड़कर फूल छाप हुए नेता अधिकतर सीट पर आगे चल रहे हैं।

प्रदेश में अब तक की स्थिति में 15 सीटों पर भाजपा, 11 पर कांग्रेस और दो पर बसपा आगे चल रही है। आगर विधानसभा में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा । मनोज ऊंटवाल को अब तक मिले 6816 वोट। कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 6720 मतों के साथ दूसरे स्थान पर।

सागर की सुरखी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के गोविंद सिंह राजपूत को 9809 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि, कांग्रेस की पारुल साहू को 4291 मत अब तक मिले हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply