मध्यप्रदेश में बराबरी की टक्कर 111 पर पहुंची भाजपा-कांग्रेस, शिवराज करने वाले हैं मीडिया से बात

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच मामला बराबरी पर पहुंच गया है। दोनों पार्टियां ने 111-111 सीटों पर बढ़त बना ली है। हालांकि नतीजे अभी 45 सीटों पर ही घोषित हुए हैं। इनमें से 21 पर भाजपा और 23 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इधर बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह थोड़ी देर में मीडिया से भी बात करने वाले हैं। देखना यह है कि वह क्या करते हैं। हालांकि बीजेपी ने दावा किया कि वह सरकार बनाने वाली है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे। हम किसी को भारत से मुक्त नहीं करना चाहते हैं। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मेरे लिए 2014 का चुनाव सबसे अहम था। उस चुनाव से मैंने बहुत कुछ सीखा।
08:01 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच मामला बराबरी पर पहुंच गया है। दोनों पार्टियां ने 111-111 सीटों पर बढ़त बना ली है। हालांकि नतीजे अभी 45 सीटों पर ही घोषित हुए हैं। इनमें से 21 पर भाजपा और 23 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
07:56 PM
इवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि ये मुद्दा अभी उन्होंने छोड़ा नहीं है। इवीएम पर सवाल बरकरार है। उन्होंने कहा कि इवीएम में एक चिप लगी होती है और इससे छेड़छाड़ संभव है।
07:54 PM
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमने भाजपा को हराया है। वहां के मुख्यमंत्री ने जनता के लिए काम किया। हमलोग उनके खिलाफ लड़े लेकिन जो उन्होंने इन तीन राज्यों के लिए किया उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। हम उनके काम को आगे ले जाने का काम करेंगे।
07:53 PM
राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देना चाहता हूं। जिन राज्यों तेलंगाना और मिजोरम में हमारी हार हुई, वहां के विजेताओं को मैं बधाई देता हूं। यह जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की है, किसानों की है, युवाओं की है, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की है। अब कांग्रेस पर भारी जिम्मेदारी है कि वह मतदाताओं की बात सुनें और रणनीति पर काम करे।
07:51 PM
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादे नहीं निभा पाए। ये चुनाव नतीजे भाजपा को स्पष्ट संदेश है कि उनके द्वारा किया जा रहा काम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता नाराज है।
07:49 PM
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं सभी कार्यर्ताओं को जीत के लिए बधाई देता हूं। ये किसान और कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा के काम को आगे बढ़ाएंगे।’
07:43 PM
मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच बेहद कड़ी टक्कर। कांग्रेस 13 सीटों पर जीती और 98 पर आगे। बीजेपी 15 पर जीती और 95 पर आगे।
07:39 PM
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हार और मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन से यह बात सामने आई है कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए। मध्यप्रदेश और राजस्थान में मतों का प्रतिशत दर्शाता है कि ये हार अस्थायी है और हम लोकसभा चुनाव में जबरदस्त वापसी करेंगे। अब की हार, मगर भविष्य में बड़ी जीत की उम्मीद बरकरार!
07:31 PM
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि देश में आम चुनाव से पहले ये मिनी लोकसभा चुनाव थे। इन चुनावों में जीत दर्ज करने वाली सभी पार्टियों को मेरी ओर से बधाई