#MP Vidhansabha Electionsमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बदलती स्थिति अब 15 सीट पर भाजपा 7 पर कांग्रेस आगे

LIVE MP By Election Result 2020: भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव की मतगणना आरंभ हो गई है। नतीजों को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर की जा रही है। आरंभिक रुझानों में भाजपा के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। फिर चला प्रदेश में कमल फूल का जादू। पंजा छोड़कर फूल छाप हुए नेता अधिकतर सीट पर आगे चल रहे हैं।

रुझान में भाजपा – 15 और कांग्रेस – 07 सीट पर आगे हैं।

अभी तुलसीराम सिलावट, प्रदुम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल, गोविंद राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह लोधी, मुन्नालाल गोयल के साथ ही इमरती देवी, फूल सिंह बरैया और हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button