मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों का मानदेय हुआ दोगुना, कैबिनेट में लगी मुहर

भोपाल। मध्‍यप्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना कर दिया है। सोमवार शाम हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई। अतिथि शिक्षकों को अब मानदेय के रुप में 9 हजार रुपये मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट में करीब 80 प्रस्‍तावों को मंजूदी दी गई। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। कैबिनेट के फैसले से प्रदेश के करीब 60 हजार अतिथि शिक्षकों को लाभ‍ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-  पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान,आस्था, विरासत और वन्यजीव स्थलों तक आसान हुई पहुंच, अब तक 5 हजार 333 यात्रियों ने उठाया लाभ

Leave a Reply