Latest

मध्यप्रदेश न्यूज : भिंड के सब्जी बाजार में महिला के साथ शराबी ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश न्यूज : मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी सब्जी मंडी में एक आकस्मिक घटना घटी। जानकारी के मुताबिक, एक अधेड़ शराबी ने बीच बाजार में महिला के साथ छेड़खानी की। यह महिला सब्जी मंडी में टमाटर खरीदने आई थी। उस शराबी व्यक्ति ने अचानक महिला का हाथ पकड़ लिया, जिस पर महिला ने तुरंत चीख कर आसपास के लोगों से मदद मांगी।

विडियो लिंक

महिला के चीखने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई और उस शराबी व्यक्ति को पकड़ लिया। उस महिला ने भी उस शराबी को तमाचे मारे, जिसे देखकर बाजार में मौजूद अन्य लोगों ने भी उसकी खबर ली। घटना के बाद वह शराबी पुलिस के हवाले किया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, लेकिन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि Yashbharat.com नहीं करता है। इस घटना को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम