Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दोपहर बाद

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में पैदा हुये संवैधानिक गतिरोध के हालत पर सुनवाई शुरू हुई लेकिन दोनों पक्षों ने कुछ समय मांगा जिसके बाद अब दोपहर बाद सुनवाई होगी । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित अन्य 9 लोगों के द्वारा फ्लोर टेस्ट कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। भाजपा की ओर से मुकुल रोहतगी पक्ष रखेंगे जबकि कांग्रेस की तरफ से विवेक तनखा पैरवी कर रहे हैं। बताया गया कि पहले मुकुल रोहतगी ने कुछ वक्त मांगा था इसी तरह श्री तनखा और कपिल सिब्बल द्वारा भी समय मांगा गया था जिसके बाद सुनवाई दोपहर बाद करने पर कोर्ट राजी हुआ है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम