मथुरा पुलिस वर्दी पर भगवान कृष्ण का लोगो का किया खंडन

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में पर्यटकों की मदद के लिए पुलिस की वर्दी पर भगवान कृष्ण का लोगो लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मीडया में रिपोर्ट आने के बाद विवाद बढ़ता देख मथुरा पुलिस ने इसका खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह का कोई लोगो जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मथुरा में तैनात किए जाने वाले विशेष पुलिसकर्मियों की वर्दी पर भगवान कृष्ण के लोगो से जुड़ा प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के डीजीपी के पास लंबित होने की बात कही गई थी। :

दरअसल, फतेहपुर सीकरी में एक स्विस जोड़े के साथ नाबलिग समेत कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी आलोचना होने लगी थी। तब राज्य पुलिस द्वारा पर्यटकों की मदद के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित टूरिज्म पुलिस का गठन किए जाने की बात सामने आई थी। साथ ही इन पुलिसकर्मियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी वर्दी पर भगवान कृष्ण का लोगो लगाने की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसकी कड़ी आलोचना होने लगी थी। यहां तक कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ब्रिज लाल ने भी इस कदम का विरोध करते हुए कहा था कि इस कदम से पुलिस की धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचेगी। राजनीतिक हलकों से भी इस प्रस्ताव की आलोचना शुरू हो गई थी। आखिरकार मथुरा पुलिस को बयान जारी कर इस रिपोर्ट का खंडन करना पड़ा है। पुलिस ने भगवान कृष्ण का लोगो जारी करने की बात से इंकार करते हुए बताया कि ऐसा कोई लोगो जारी ही नहीं किया गया है।

Exit mobile version