FEATUREDkatni

मतदाता जागरूकता अभि‍यान के तहत शासकीय महाविद्यालय बरही में भाषण प्रतियोगिता संपन्न

कटनी बरही। मतदाता जागरूकता अभि‍यान के तहत शासकीय महाविद्यालय बरही में भाषण प्रतियोगिता संपन्न  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद तथा जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाता अपने मतो का प्रयोग करे का संदेश देेने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विविध कार्यक्रमो का आयोजन लगातार जारी है।

इसी कड़ी में विगत दिवस शासकीय महाविद्यालय बरही में स्वीप गतिविधियों के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पीछे की मंशा नवयुवा मतदाताओं को अपने मताधिकार हक के संबंध में क्या सोचते है से अवगत होना था। भाषण प्रतियोगिता के दौरान मतदान हमारा कानून हक है और हम इसका उपयोग निरूस्वार्थ भाव से करेंगे पर आधारित जानकारियां दी गई।

इस प्रकार के आयोजन जिले की समस्त विधानसभा में निरंतर जारी रखे जाकर मतदाताओं को आगामी 17 नवंबर मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का उपयोग कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण हेतू प्रेरित किया जा रहा है।

Back to top button