Site icon Yashbharat.com

मणिशंकर अय्यर ने मोदी को कहा नीच तो भड़के अर्णब गोस्वामी, दी खुली चुनौती

arnab goswami 1

ग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहे जाने पर रिपब्लिक टीवी के एंकर अर्णब गोस्वामी भड़क गए। उन्होंने अय्यर को चैनल पर आकर उनसे डिबेट करने की चुनौती दी है। अर्णब ने कहा कि अय्यर लंबे समय से ही विवादित बयान देते रहे हैं लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने आम जनमानस के बीच यह स्वीकार किया है कि उन्होंने नीच शब्द का इस्तेमाल कर गलती की है। अर्णब ने मणिशंकर अय्यर के बॉडी लैंग्वेज पर भी ताना मारा है। अर्णब ने कहा कि जो शख्स एक चुनाव भी नहीं जीत सकता वह प्रधानमंत्री को नीच कह रहा है।

बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने आज (गुरुवार, 07 दिसंबर को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहा था। अय्यर ने पीएम मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने के दौरान यह टिप्पणी की थी जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बाबा अंबेडकर को नहीं जानते हैं, बाबा भोले को जानते हैं। दरअसल, दिल्ली में अंबेडकर प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित एक भवन के उद्घाटन समारोह में पीएम ने जवाहर लाल नेहरू पर भी डा. भीमराव अंबेडकर के साथ पक्षपात करने और उनकी भूमिका को कम करके दिखाने का आरोप लगाया था।

Exit mobile version