Latest

मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने खुद को मारी गोली, अस्‍पताल में भर्ती

इंफाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP, Law and Order) अरविंद कुमार ने शनिवार को इंफाल के सेकेंड मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में अपने आधिकारिक आवास में कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।  अक्‍सर सशस्‍त्र बलों में विभिन्‍न वजहों से आत्‍महत्‍या की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते दिनों सरकार की ओर से लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2011 से 2018 के बीच भारतीय सैन्य बलों (थल, वायु और नौसेना) के 891 जवानों ने आत्‍महत्‍या कर अपनी जान दे दी।

Back to top button