मध्यप्रदेश

मढ़ई मेले में मदमस्त होकर नाचे यह भाजपा प्रत्याशी

सिवनी: एक तरफ प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दंगल अपने यौवन पर है वहीं दूसरी ओर दीपावली के बाद ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल रहता है, जिसके चलते गांव-गांव मेले भी लगते हैं। जिन्हें क्षेत्रिय ग्रामीण मढ़ई मेला कहते हैं। अब चुनाव की तारीख भी नज़दीक है जिसके चलते राजनीति का फायदा उठाने वाले नेता इन मढ़ई मेलों का भी भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

अहीर समाज के सामाजिक युवा इन मेलों का आयोजन करते हैं, जो कि यदु वंश से संबंधित होते हैं। लोग इन मेलों में झूम कर अपनी संस्कृति के तहत विशेष वेश-भूषा में अहीरी नृत्य करते नज़र आते है। जिले में चुनाव का माहौल है और सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं वहीं सिवनी विधायक और भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ऐसे ही एक मढ़ई में पहुंचे और उन्होंने अहीरी स्वांग रचकर जम कर नृत्य भी किया। अब इसे चुनाव प्रचार का हिस्सा कहे या उनकी सांस्कृतिक भावना। लेकिन उनका डांस देखकर इतना तो कह सकते हैं कि राजनीति भी क्या-क्या करवाती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply