katniLatest

मजदूर के प्राइवेट पार्ट से पेट में भर गई कम्प्रेशर की हवा, एक युवक पर शक, जनिये अजीबोगरीब मामला

कटनी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

कटनी जिले के माधवनगर थाना अंतर्गत क्षेत्र में संचालित मिल में एक मजदूर के प्रायवेट पार्ट में हवा भरने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

मजदूर को गंभीर हालत में कचहरी चौक स्थित एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया है। मजदूर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मिल के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत पौनिया गांव निवासी 33 वर्षीय सुखराम यादव माधवनगर थाना क्षेत्र में संचालित एंग्रो मिल में मजदूरी का कार्य करता था। मिल में ही उसके प्रायवेट पार्ट से हवा भर दी गई, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में उसे गुरुवार को कचहरी चौक स्थित एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संभवतः  हवा कर खद्यान्न से कचरा को हटाने के लिए मिल में जो उपकरण लगाया जाता है उससे हवा भरी गई होगी। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में विनोद ठाकुर नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मिल संचालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

Back to top button