katniLatestमध्यप्रदेश

मंत्री संजय पाठक ने जताया शोक, कहा-दुनिया ने खो दिया अटल जी रूपी अनमोल रत्न

भोपाल। भारत देश ही नहीं अपितु दुनिया के सर्वमान्य नेता भारत रत्न पँडित अटल बिहारी जी बाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। वज्रपात करने वाली इस खबर से न सिर्फ भाजपा जन अपितु देश और दुनिया का हर नागरिक स्तब्ध है। विश्वास ही नहीं हो रहा कि हम सभी के सिर से अटल आशीर्वाद सदैव के लिए छिन गया। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्दोग राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए इसे देश की अपूर्णीय क्षति निरूपित किया है। राज्यमन्त्री संजय पाठक ने कहा कि राजनीतिक जीवन के शुरुआत से ही अटल जी आदर्श रहे। नैतिक मूल्यों पर आधारित उनकी राजनीतिक शैली महान थी।

images 28

दुनिया में उदारवादिता, स्पष्ठवादीता और सिद्धांतों की राजनीति की जब भी बात होगी अटल जी सदैव शीर्ष उदाहरण बनेंगे। आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं किंतु उनके आदर्श, कर्तव्य, वाकपटुता, मृदुभाषिता सदैव हम सभी को कर्तव्यबोध कराती रहेगी। श्री पाठक ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम उस प्रदेश के वासी हैं जहां देवतुल्य अटल जी जैसे नेतृत्व औऱ व्यक्तित्व ने जन्म लिया। विधि का विधान है जो इस संसार मे आया उसे जाना है, किन्तु अटल जी जैसे व्यक्तित्व दुनिया मे सदैव अमर रहेंगे। अटल जी की अनंत कार्यशैली के हम सभी सदैव कायल रहेंगे। आज नश्वर शरीर के रूप में भले ही अटल जी हम सब को विक्षोभ का यह कठिन समय दे गए, किन्तु उनका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। अटल जी देश की राजनीति के वह प्रकाशपुंज थे जो सदैव देदीप्यमान थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हम समस्त भाजपा कार्यकर्ता अटल जी को कोटिशः नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Back to top button