katniमहाकौशल की खबरें

मंत्री संजय पाठक का कांग्रेस पर जोरदार हमला कहा-जब विपक्षी एक होने लगें तो समझो राजा ईमानदार है

कटनी। विजयराघवगढ़ में आज भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए न सिर्फ चौथी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बात कही वरन विजयराघवगढ़ सहित कटनी जिले की चारों विधानसभा में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।  इसके पूर्व बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्भागीय प्रभारी भरत यादव ने समस्त कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशिर्वाद यात्रा के लिए जुटने का आग्रह किया। सम्मेलन में समाज कल्‍याण बोर्ड अध्‍यक्ष पदमा शुक्‍ला, जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी सहित जिला, मंडल मोर्चा प्रकोष्‍ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20180726 WA0128

शेर से मुकाबला करने गीदड़ों का कुनबा इकठ्ठा
मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कांग्रेस की एक दिन पहले अजय सिंह राहुल की अगुवाई में निकली न्याय यात्रा को भी निशाने पर लिया। संजय पाठक ने अपने करीब आधे घण्टे के उद्बोधन में कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे। श्री पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह जैसे शेर से मुकाबला करने गीदड़ों का समूह इकट्ठा हो रहा है। बरसाती मेंढक की तरह कांग्रेस और दूसरे दलों के नेता बाहर निकल कर टर्र टर्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास के काम के दम पर जनता से वोट मांगेगी। जनता सब जानती है किसके शासनकाल में क्या काम हुए।

IMG 20180726 WA0127
कांग्रेस घोटालों का शासन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासन घोटालों का शासन रहा है। लाखों करोड़ के घोटाले हुए आज जब मोदी जी कालेधन पर चोट कर रहे हैं तब कांग्रेसी कुनबा छटपटा रहा है। श्री पाठक ने कहा कि चाणक्य ने कहा है जब विपक्षी एक होने लगें तो समझना राजा ईमानदार है। श्री पाठक ने कहा अबकी बार 2 सौ पार के संकल्प के साथ कार्यकर्ता जुटे हैं उन्होंने कहा हमारा अधिकार है वोटों पर क्योंकि हमने काम किया है।

IMG 20180726 WA0129
सीएम, पीएम 24 घंटे काम करते हैं
मंत्री श्री पाठक ने कहा कि आज सीएम शिवराज सिंह काम करने की खातिर उस तरह खाना खाते हैं जैसे कोई बच्चा स्कूल जाते हुए नमक रोटी खाते हुए स्कूल जाता है। हर गरीब और आम जनता के लिए देश के प्रधानमंत्री 24 घण्टे काम करते हैं कांग्रेस तो क्या दुनिया मे ऐसे नेतृत्व नहीं। संजय पाठक ने कहा कि 2 अगस्त को वह मुख्यमंत्री कटनी जिले में आ रहे हैं जिन्होंने आपके जीवन में परिवर्तन ला दिया ऐसे शिवराज सिंह का ऐसा स्वागत विजयराघवगढ़ विधानसभा की जनता करे जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में हो।
कांग्रेस ने गरीबी नहीं गरीबों को ही हटा दिया
उन्होनें कहा कि पं दीनदयाल जी की अवधारणा पर केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है। गरीबी और अमीरी के फर्क को मोदी जी ने समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। जबकि कांग्रेस के शासन में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे, गरीबी तो नहीं हटी गरीब जरूर हट गए। श्री पाठक ने कहा कि कहीं उज्जवला योजना, कहीं मोदी केयर, कहीं पीएम आवास महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमामं योजना, इधर प्रदेश में कई सैकड़ों सरकारी योजना जिससे सीधे तौर पर जनता लाभाविन्त हो रही यही कांग्रेस को गले नहीं उतर रहा।
जनता ही न्याय करेगी
श्री पाठक ने कहा भानुमति का पिटारा एक हो रहा है अब न्याय यात्रा निकल रहीं हैं दो दिन पहले यहां भी एक न्याय यात्रा आई थी अरे हम भी चाहते हैं कर दे जनता न्याय। न्याय क्या होता है? न्याय वह होता है जो सबका ध्यान रखे। कांग्रेस ने पानी छीना, बिजली छीनी, सड़क छीनी, किसानों को 18 प्रतिशत पर कर्ज दिया। गरीब और गरीब बन गया जनता त्राहि त्राहि करने लगी जनता ने न्याय किया आज गांव गांव सड़क हैं। बिजली है, पानी है, किसान को जीरो प्रतिशत पर ऋण मिल रहा है। गरीबों के बिजली बिल माफ हैं। हर गांव में पीएम आवास के मकान बन रहे हैं और अब तो सरकार ने फसल का समर्थन मूल्य दोगुना कर दिया तो फिर जनता जरूर न्याय करेगी। इस बार भाजपा को दोगुने अंतर से जिताएगी। श्री पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा करके दिखाया है इसलिए वोट पर उसका अधिकार है।

जो घर ही नहीं बचा उसमें घर वापसी की बात हास्यास्पद
श्री पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पर भी हमला बोलते कहा कि एक दिन पहले यहां अजय सिंह आये मुझे पता चला कि उन्होंने कहा कि भाजपा में गए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का घर वापसी में स्वागत है, संजय पाठक को छोड़कर। श्री पाठक ने कहा कि ख्वाब अच्छा है। जिसका घर ही नहीं बचा वह घर बुला रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि संजय पाठक जो करता है डंके की चोट पर करता है। मैने कांग्रेस को जनता के लिए काम करने को खूब कहा पर कांग्रेस जनता की पार्टी नहीं रही।  मैने पहले पार्टी छोड़ी फिर विधायकी से त्यागपत्र दिया और फिर जनता से आशीर्वाद लेने पहुंचा। मेरे निर्णय पर जनता की मुहर लगी है। श्री पाठक ने कहा भाजपा में कोई बेईमान नहीं और अगर कोई भाजपा को छोड़ कर गया है तो वो पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता था ही नहीं। पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता वो हैं जो आज 11 से 11 करोड़ तक पार्टी को पहुंचा दिए। भाजपा का कार्यकर्ता निष्ठावान है। उसके लिए व्यक्ति नहीं पार्टी सर्वोपरि होती है।
बड़वारा में भी होगा सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत

IMG 20180726 WA0110
विजयराघवगढ़ के बाद बड़वारा में भी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। बड़वारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की रूप रेखा तैयार की गई। बड़वारा में मुख्यमंत्री सायं 5 बजे आम सभा को सम्बोधित करेंगे। बड़वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक, बूथ सम्मेलन के सम्भागीय प्रभारी भारत सिंह यादव, समाज कल्याण बोर्ड की अध्य्क्ष पद्मा शुक्ला, विधायक मोती कश्यप, जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, केडीए अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, उदयराज सिंह, अजीत महोबिया, राजेश चौरसिया, पूजा सिंह, सपना सरावगी, प्रमोद शुक्ला, नीलेन्द्र सिंह, डारेश्वर पाठक, सोनू सेठी, विजय गुप्ता, बसन्त चौरसिया आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20180726 WA0109

Leave a Reply

Back to top button