Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मंत्री यशोधराराजे सिंधिया को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

भोपाल। शिवराज सरकार के वरिष्ठ मंत्री गौरीशंकर बिसेन के बाद यशोधराराजे सिंधिया को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस थमा दिया है। कांग्रेस ने मंत्री सिंधिया पर मतदाताओं को धमकाने और लालच देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।yashodhara

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मामले की सीडी देखने के बाद इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी थी। आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मंत्री यशोधराराजे सिंधिया को नोटिस जारी कर 20 फरवरी तक जवाब-तलब किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply