मंत्री मलैया का प्रचार कर रहे संविदा शिक्षक को नोटिस जारी

prachar

दमोह। 12 अक्टूबर को अभाना में भाजयुमों के सम्मेलन में वित्तमत्री जयंत मलैया के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में संविदा शिक्षक वर्ग-3 के शिक्षक विशाल शिवहरे को जिला पंचायत सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। उन्हाेंने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि यदि 24 घंटे के अंदर जवाब पेश नहीं किया तो उनके खिलाफ एकतरफा सेवा समाप्त की जाएंगी।

यहां पर बता दें कि अभाना में वित्तमंत्री की मौजदूगी में युवामोर्चा का सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए विशाल शिवहरे भी मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ता और मंत्री के साथ फोटो खिंचवाई थी। जिसके चलते इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग के सी विजिल एप पर की गई थी। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें इस तरह के कार्य को आदर्श आचार सहिता का उल्लंघन बताया।

शिवहरे हटा ब्लाक के खमरगौर प्राइमरी स्कूल में संविदा शिक्षक वर्ग 3 के पद पर पदस्थ हैं, लेकिन वे 12 जुलाई 2012 से अनुपस्थित बताए जा रहे थे। जनपद सीईओ हटा के माध्यम से उन्हें 7 दिसंबर 2015 काे नोटिस जारी किया गया था। जिसमें अनुपस्थित का निराकरण काम नहीं दाम के आधार पर निर्णय दिया गया था।

इसे भी पढ़ें-  दीपावली से पहले DA-DR में 2% बढ़ोतरी की मांग: 22 अक्टूबर को पूरे म.प्र. में कर्मचारियों का प्रदर्शन; भोपाल में डाक भवन के सामने जुटेंगे कर्मचारी