धर्म डेस्‍क्‍। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मकर राशि में मंगल का उच्च का होता है। यह अभी तक इस राशि में वक्री चल रहा था। अब मंगल 27 अगस्त शाम 7.36 मिनट पर मंगल मकर राशि में मार्गी हो गया है। इसलिए मंगल के मार्गी होने के कारण प्राकृतिक आपदा, आगजनी, बाढ़ आदि की घटनाओं में कमी आएगी।

moon and mars

राशियों पर ऐसा पड़ेगा प्रभाव

मेष : मेष लग्न में मंगल का गोचर दशम भाव यानी मकर में होगा। यहां मंगल उच्च का होता है, लिहाजा इस राशि के जातकों नौकरी और व्यवसाय में तरक्की मिलने के योग हैं। इसके अलावा आर्थिक लाभ, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।

वृष : वृष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का नवम धर्म भाव में होने से धर्म, आध्यात्म में मन लगेगा। आर्थिक लाभ होगा, धार्मिक कार्य करेंगे, भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन : मंगल के मार्गी होने से आर्थिक लाभ, संपत्ति और वाहन लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और जो लोग दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है।

कर्क : सप्तम भाव में मंगल होने से अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे और तरक्की के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

सिंह : छठे भाव में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, जो धन लाभ भी करा सकता है। चले आ रहे व्यर्थ के खर्च में कमी आएग।पदोन्नति के योग हैं।

कन्या : पंचम भाव में मंगल के गोचर से यात्रा का योग बनेगा। परीक्षा, वाद-विवाद में सफलता मिलेगी।

तुला : चौथे भाव में मंगल भौतिक सुखों में कराएगा। लंबित चल रहे कोर्ट-कचहरी के विवाद खत्म होंगे। संपत्ति या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक : छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राओं का योग बनेगा। संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं।अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है।

धनु : संतान पर पैसा खर्च होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के योग बनेंगे। क्रोध और उधार देने से बचें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है।

मकर : मंगल का उच्च राशि में गोचर होने से लाभ मिलेगा। नए अवसर, अनुकूल परिस्थितियां आपको सफलता दिलाएंगी। समाज या कार्यालय में सम्मान मिलेगा।

कुंभ : संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा की भी संभावना है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

मीन : आय भाव में मंगल के मार्गी होने से अनेक स्रोतों से आय में वृद्धि होगी। यदि बड़े-भाई बहने से संबंध मधुर होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है।