Site icon Yashbharat.com

भ्रम या प्रण: आखिर क्यों सचिन पायलट ने चुनाव प्रचार के दौरान नहीं पहना साफा!

sachin payalet

न्‍यूज डेस्‍क। राजस्थान विधानसभा के चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित होंगे. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पूरी उम्मीद लगा रखी है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. बता दें कि सचिन पायलट ने 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि जब तक राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी, तब तक वो साफा नहीं पहनेंगे। ये बात उन्‍होने प्रण लेकर कही थी या किसी छिपे हुए भ्रम में, ये तो वही बता सकते है।बरहाल उन्‍होने कहीं भी साफा पहनकर प्रचार नहीं किया और न ही किसी ने उन्‍हे साफा पहने हुए देखा।

पायलट को पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी इस बार राज्य में सरकार बनाएगी और वो विधानसभा चुनाव के बाद फिर से साफा पहनेंगे. बता दें कि राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर वोटिंग जारी है.

पायलट ने बताया कि राजस्थानी संस्कृति का प्रतीक साफा पहनना उन्हें बहुत पसंद हैं लेकिन 2014 में पार्टी की हार के बाद उन्होंने फैसला लिया कि वो सरकार बनने तक साफा नहीं पहनेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान काफी लोगों ने उन्हें तोहफे के रूप में साफा दिया लेकिन उन्होंने उसे नहीं पहना बल्कि माथे से लगाकर रख दिया.

उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस जीतेगी और मुझे एक बार फिर से साफा पहनने का मौका मिलेगा.।

Exit mobile version