katniमध्यप्रदेश

अगरतला में मिला लापता रीजनल मैनेजर Amit, लौटने के इंतजार में पुलिस

कटनी। भोपाल से जबलपुर (Jabalpur ) होते हुए कारोबार के सिलसिले में कटनी (Katni) आकर बुधवार की शाम रहस्यमय तरीके से लापता हुए अतुल ATUL Automobile ऑटो मोबाइल्स कंपनी के रीजनल मैनेजर अमित गायकवाड़ (Amit Gaykwad)  का पता पुलिस ने लगा लिया है। रीजनल मैनेजर अमित गायकवाड़ के बांग्लादेश से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिपुरा प्रांत की राजधानी अगरतला में होने की जानकारी पुलिस को लग चुकि है। कटनी पुलिस की सूचना पर अगरतला पुलिस ने अमित गायकवाड़ को अपनी सुरक्षा में भी ले लिया है।

 

वहीं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार (Lalit Sakyawar)  व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा( Sandeep Mishra) के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक एम पी प्रजापति (MP Prajapati)  व माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे (Sanjay Dubey)  के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम लापता रीजनल मैनेजर अमित गायकवाड़ को लेने कटनी से अगरतला रवाना हो गई है। गौरतलब है कि अतुल ऑटो मोबाइल्स कंपनी के रीजनल मैनेजर अमित गायकवाड़ अपनी कार क्रमांक एम.पी.04सीआर-7960 से कारोबार के सिलसिले में भोपाल से जबलपुर होते बुधवार को कटनी आए थे। कटनी में उन्होंने एजेंसी से जुड़े कारोबारियों से मुलाकात की। उसके बाद वे देरशाम कटनी से भोपाल के लिए रवाना हो गए। सुबह तक जब वे घर भोपाल नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल बंद मिला तो परिजनों ने कटनी संपर्क किया।

कमल पसरीजा ने अमित के परिजनों से चर्चा की और उसके बाद कटनी-दमोह मार्ग के टोल नाके पर लगे सीसीटीवी को देखने रवाना हुए तो मंडी रोड पर साई मंदिर (Sai Mandir) के पास अमित गायकवाड़ की कार लावारिस खड़ी मिली। जिसमें चाबी लगी थी और उनका लेपटॉप व एक जूता पड़ा था। माधवनगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज व मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर लापता अमित गायकवाड़ की तलाश शुरू की। जिसमें पुलिस को प्रारंभिक सफलता हाथ लग चुकि है। पुलिस सूत्रों की माने तो रीजनल मैनेजर अमित गायकवाड़ ने अपने रहस्यमय तरीके से लापता होने की कहानी खुद गढ़ी और भोपाल Bhopal से कटनी आकर गायब हो गए। हालांकि अभी इस बात खुलासा नहीं हो सका है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Back to top button