मध्यप्रदेश
भोपाल : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, मंत्रालय का काम ठप्प

भोपाल। लंबित मांगों और प्रादेशिक मांगों को लेकर मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे मंत्रालय का कामकामज पूरी तरह ठप्प हो गया है। सारे कार्यालय खाली पड़े हैं। अधिकारी-कर्मचारी अर्द्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक वेतनमान पुनरीक्षण और लिपिकों के ग्रेड पे उन्नयन सहित कई लंबित मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 दिनी सामूहिक अवका3श की घोषणा की है। सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लेकर ये आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के तहत कर्मचारी काम बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्रालय का काम पूरी तरह ठप्प हो गया है। इतना नहीं कर्मचारी किसी को मंत्रालय के अंदर भी नहीं जाने दे रहे।








