Latest

भोपाल में रनवे से उतरी जेट एयरवेज़ की फ्लाइट, बड़ा हादसा टला

भोपाल। राजधानी के राजाभोज एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब जेट एयरवेज की फ्लाइट रनवे से नीचे उतर गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दौरान विमान में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। फ्लाइट मुंबई से भोपाल आ रही थी तभी राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि फ्लाइट के फि‍सलने के दौरान यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था।

एयर इंडिया की मशीन से टोचन करके रनवे से फिसली फ्लाइट को निकाला गया। मशीन से फ्लाइट को निकाल कर पार्किंग में लाया गया। 9W-896 फ्लाइट मुंबई से भोपाल और भोपाल से मुंबई आती है। जानकारी के अनुसार 120 यात्री फ्लाइट में सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

Leave a Reply

Back to top button