मध्यप्रदेश

भोपाल में भीषण आग, 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

भोपाल। अलकापुरी इलाके के गेट नम्बर दो पर झुग्गियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने करीब 200 से ज्यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया

Fire in slum bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलकापुरी इलाके में झुग्गियों भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं हैं. मौके पर दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां पहुंच गई हैं.

अलकापुरी इलाके के गेट नम्बर दो पर झुग्गियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग ने करीब 200 से ज्यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया.

आग लगने से झुग्गी में रहने वालों में हाहाकार मच गया. हालाकि बताया जा रहा है कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अभी तक आग पूरी तरह सेकाबू पाया नहीं जा सका है.

घटना की खबर लगते ही मौके पर नगर निगम और बीएचईएल की एक दर्जन से अधिक दमकल मौके पर पहुंच गए हैं. झुग्गियों में रहने वाले अपने सामान को बचाने में लगे हुए हैं.

Leave a Reply

Back to top button