भोपाल में डिप्टी कलेक्टर का शव घर से बरामद
भोपाल। राजधानी भोपाल से बड़ी खबर मिल रही है यहां मंत्रालय में पदस्थ एक डिप्टी कलेक्टर का शव उनके घर से बरामद किया गया।
शव करीब 3 दिन पुराना है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बाग सेवनिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर लखन टेकाम की लाश उनके घर से बरामद की गई ।
लाश 3 दिन पुरानी बताई जा रही है, मंत्रालय में डिप्टी कलेक्टर लखन टेकाम के घर का दरवाजा तीन दिन से बन्द था तब लोगों ने पुलिस को खबर की विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।

