Coronaमध्यप्रदेश

भोपाल में कोरोना से पहली मौत, 52 वर्षीय मरीज ने रविवार देर रात दम तोड़ा

Bhopal। Coronavirus in Bhopal : पहली बार 23 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार-सोमवार की दरमियानी एक और बुरी खबर लेकर आई।

अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल में भर्ती 52 साल के नरेश खटीक की मौत हो गई। वे 2 अप्रैल से इस अस्पताल में भर्ती थे और उनके फेफड़े खराब हो चुके थे। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। देर रात साढ़े बारह बजे उनकी मौत हो गई।

अस्पताल की डायरेक्टर रेणु शर्मा ने उनकी मौत की पुष्टि की है। रविवार शाम को ही नरेश खटीक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना से भोपाल में यह पहली मौत है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम