Latestमध्यप्रदेश
भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद
भोपाल। भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई में हथियारों का जखीरा किया बरामद किया गया है।
पिस्टल, कट्टा, 315 राइफल समेत अन्य हथियार बड़ी मात्रा में बरामद किये गए। बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए। करीब 6 हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
ये तस्कर देशभर में करते थे हथियारों की तस्करी।क्राइम ब्रांच ने भिंड, मुरैना, सिरोंज, कुरवई, मंडीदीप, रायसेन, भोपाल में छापामार कार्रवाई की तस्करों की भिंड मुरैना में अवैध हथियार फैक्ट्री थी।
क्राइम ब्रांच एडिश्नल एसपी गोपाल धाकड़ की देख रेख में कार्रवाई की गई। तस्करों से पूछताछ में और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद हैै।








