jabalpurLatest

भोपाल के बाद अब जबलपुर में बेजुवान के साथ क्रूरता, कुत्ते को नहर में फेंका

जबलपुर: भोपाल में बेजुवान के साथ क्रूरता की तस्वीर वायरल होने के बाद अब जबलपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन शख्स लमहेटाघाट रोड पर नर्मदा की नहर पर बेज़ुबान कुत्ते को फेंक दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

2020 9image 16 42 399369160jabal1 ll

वायरल वीडियो के अनुसार, तीन युवक कुत्ते को नहर में फेंक रहे हैं। वीडियो कब का है इस बात का पता नहीं चल पाया है। युवकों की मस्ती के लिए एक बेजुवान के साथ क्रूरता की यह तस्वीर परेशान करने वाली है।

आपको बता दें कि हाल ही में भोपाल में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें एक शख्स ने बेजुबान कुत्ते को बड़े तालाब में फेंक दिया था। हालांकि कुछ लोगों की शिकायत के बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ पशु  क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम