Latestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सिवनी में फिर भूकंप के झटके

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आज सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिये मजबूर हुये। यह झटके सुबह 11:00 बजे आए।

आपको बता दें कि शिवनी में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं हालांकि जिला प्रशासन ने अगले 72 घंटे भूकंप के आफ्टर शाक आने की संभावना पहले ही बता दी थी।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता कितनी थी यह पता नहीं चल सका लेकिन स्थानीय लोगों ने झटके महसूस होने की बात कही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम