Sunday, April 12, 2026
Latest:
Latest

गुजरात के हंजियासार में 4.5 तीव्रता का भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में स्थित हंजियासार की जमीन गुरुवार तड़के भूकंप के झटकों से हिल गई। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है। प्रारंभिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप तड़के 4 बजे आया। हंजियासार राजकोट की मालिया तालुका का छोटा सा गांव है।

जमीन में कंपन महसूस होने के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की खबर आग की तरह फैली और डरे हुए लोग काफी देर तक अपने घरों में नहीं गए। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply