FEATURED

भाेपाल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

भोपाल । शहर के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली बारह वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता छठवीं क्लास छात्रा है। आरोपितों ने उससे पबजी गेम के जरिये दोस्ती की और फिर उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपितों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसे दिखाकर वे उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करते रहे। बुधवार को किशोरी अपने परिजनों के साथ अशोका गार्डन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार किशोरी अपनी मां और नानी के साथ रहती है। लॉकडाउन के दौरान पीड़िता की रंभा नगर में रहने वाले फुजेल इब्राहिम (18), रिजवान खान (19) और फरहान अहमद (19) से पबजी गेम खेलने के दौरान पहचान हुई थी।

किशोरी की नानी ने नईदुनिया को बताया कि तीनों आरोपित उसकी नातिन को अस्सी फीट रोड से तीन सितंबर को अगवा कर जेपी नगर लेकर गए और उसके साथ गलत काम किया। आरोपितों ने उसका वीडियो भी बना लिया था। बच्ची परेशान थी। परिजन ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो उससे पूछताछ की। तब जाकर परिजनों को इस घटना का पता चला।

इनका कहना है

बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button