Sportsखेल

भावनाएं: हार के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाई दीपिका, देखिए भावुक तस्वीरें

2018 8image 12 34 0958258101 ll

स्पोर्ट्स डेस्कः खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय रिकर्व तीरंदाजों को आज एशियाई खेलों में एक और झटका लगा जब दीपिका कुमारी और अतनु दास निचली रैकिंग वाली मंगोलिया से यहां शूटआफ में हार गए। इस दौरान दीपिका कुमारी भावुक हो गईं और अपने आंसू रोक नहीं पाई।

12 34 2062738102 ll

हार का कारण
मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में भारत को 4.5 से पराजय झेलनी पड़ी जब दीपिका ने दबाव के हालात में घुटने टेक दिए। शूट आफ के दूसरे शाट में उसने सात स्कोर किया जो हार का कारण बना।  इस बीच अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा की कंपाउंड टीम इराक की फातिमा साद महमूद और इशाक इब्राहिम मोहम्मद को 155.147 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अब उनका सामना ईरान से होगा।

पक्की मानी जा रही थी भारत की जीत
दुनिया की सातवें नंबर की तीरंदाज दीपिका और 19वीं रैकिंग वाले अतनु के लिए मंगोलिया की चुनौती आसान मानी जा रही थी। बिशिंदी बातारखुया विश्व रैंकिंग में 254वें और ओगोबोल्ड बातारखुया 94वें नंबर पर हैं। उन्होंने शुरू में ही 2.0 से बढत बना ली।

12 34 5201458104 ll

भारतीय टीम ने अगले दो सेट जीते लेकिन मंगोलिया ने फिर वापसी करके मुकाबले को शूटआफ में खींचा। निर्णायक शूटआफ में दोनों टीमों ने पहले शाट में 10 का स्कोर किया। मंगोलिया ने दूसरे शाट में नौ और दीपिका ने सात स्कोर किया। हार के बाद दीपिका चेहरा हथेलियों से छिपाकर वहीं बैठ गई। अतनु ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की।

Leave a Reply

Back to top button