Latest

भारत में नफरत फैला रहे हैं भाजपा और RSS: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी भारत के लोगों को आपस में जोडऩे का काम करती है, जबकि भाजपा और आरएसस देश को बांटने और नफरत फैलाने काम करते हैं। जर्मनी की राजधानी र्बिलन में कल गांधी ने रात भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इसका आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने किया था।

16 28 3483898102 ll

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे-लंबे भाषण दिए जा रहे हैं और नफरत पैदा की जा रही है, किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और नौजवान अपने लिए बेहतर भविष्य नहीं देख पा रहे हैं। गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का ताल्लुक सभी लोगों से है, वह हर व्यक्ति के लिए काम करती है और हमारा काम विविधता में एकता पैदा करने का है। आज, भारत में सरकार दूसरे ढंग से काम कर रही है।’’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply