भारत बंद: मुरैना में प्रदर्शनकारियों ने मारी गोली, एक की मौत

6a00e54ee06170883401bb087cfc05970d

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. भारत बंद का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आरोप है.Protest

जानकारी के अनुसार, बंद समर्थक और विरोधी आमने-सामने हो गए. इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसकी जद में आने से बेटू पाठक नाम के व्यक्ति की मौत हो गई.

प्रदर्शन के दौरान बंद समर्थकों ने बस स्टैंड, बैरियर चौराहे पर पथराव किया. इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े.

पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा तो मुरैना रेलवे स्टेशन पर उपद्रव शुरू हो गया. बंद समर्थकों ने यहां पटरियों पर डेरा जमा लिया, जिसके बाद ट्रेनों की आवाजाही थम गई है.


रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी कर दी. रेलवे स्टेशन पर पुलिस और उपद्रवी आमने-सामने हो गए है. एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए है और हालात पर काबू पाने की कवायद में जुटे हुए है

इसे भी पढ़ें-  चौपाटी पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर,बजरंग उत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी पर्व, रामलीला मंचन के बाद विधायक संजय पाठक ने किया रावण दहन