Latest

भारत बंद : पटरियां उखाड़ने से कई ट्रेनें हुई लेट

इंदौर। ग्वालियर-चंबल अंचल में सोमवार को एससी-एसटी एक्ट मामले के विरोध में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पटरियां उखाड़ दी थी। जिससे कई ट्रेनें घंटों लेट हो गईं हैं। मुरैना में रेलवे ने उखाड़ी गई पटरियों को सुधार दिया है, जिसके बाद से रेल यातायात फिर शुरू हो गया, लेकिन इस वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।

इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस रात 8 बजे तक आने की संभावना है, दिल्ली सराय रोहिल्ला 5 घंटे लेट चल रही है। पटना एक्सप्रेस भी रात आठ बजे आने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली रूट पर जाने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Back to top button